Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Sep, 2024 02:30 PM
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा नेता की पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
इंदौर। (सचिन बहरानी): प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा नेता की पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आपको बता दें की कुछ दिन पहले भाजपा नेता मोनू की आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी जब से मृतक की पत्नी डिप्रेशन में थी। दरअसल मामला इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र के उषा फाटक का है।
यहां रहने वाले भाजपा नेता मोनू कल्याणे की 5 जून को आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मोनू मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का समर्थक था पति मोनू कल्याणे की मौत के बाद दीपिका अक्सर डिप्रेशन में रहा करती थी। आज सुबह दीपिका कल्याणे का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है ,वहीं परिजनों के बयान और अन्य तत्वों की जांच की जा रही है।