अभिनेत्री अमीषा पटेल पहुंची जबलपुर, बोली- गदर-2 का बेसब्री से इंतजार, राजू श्रीवास्तव को भी किया याद

Edited By meena, Updated: 22 Sep, 2022 04:53 PM

actress amisha patel reached jabalpur

जबलपुर में ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन द्वारा एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। जबलपुर के एक होटल में आयोजित इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल हुई। जिन्होंने अपने हाथों से सारे कंटेस्टों का सम्मान किया। इस इवेंट...

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर में ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन द्वारा एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। जबलपुर के एक होटल में आयोजित इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल हुई। जिन्होंने अपने हाथों से सारे कंटेस्टों का सम्मान किया। इस इवेंट में जबलपुर नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से ब्यूटीशियन शामिल हुए जिन्होंने अलग अलग सैगमेंट में परफॉर्म किया। स्टर्लिंग स्टार इंटरटेनमेंट ने इस इवेंट को डिजाइन किया। ये आयोजन सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलता रहा। इस इवेंट का अयोजन आइभा टीम और एफसीबीसी पार्लर की ऑनर संध्या जैन द्वारा किया गया जिसमें देशभर की जूरी भी शामिल हुई।
PunjabKesari

संध्या जैन ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर की ब्यूटीशियन और खासकर अमीषा पटेल को धन्यवाद दिया तो वही फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए संस्कारधानी जबलपुर के लोगों की काफी तारीफ की इसके साथ ही अमीषा पटेल ने मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वो एक अच्छे कॉमेडियन थे और उनका इतने कम समय में हम सबको छोड़ कर चले जाने से सभी लोगों को गमजदा कर गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!