पति से फोन पर झगड़कर पत्नी ने तीन बच्चों समेत पिया जहर, दो मासूमों की मौत, 1 की हालत गंभीर

Edited By meena, Updated: 01 Jul, 2022 11:56 AM

after quarreling with the husband the wife along with three children

धार में पति से नाराज पत्नी ने अपने तीन बच्चों को जहर पिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

धार: धार में पति से नाराज पत्नी ने अपने तीन बच्चों को जहर पिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला का रतलाम में इलाज चल रहा है। महिला का पति ड्राइवर है और पिछले 15 दिन से जयपुर में है। बताया जा रहा है कि दोनों में फोन पर झगड़ा हुआ जिसके बाद पत्नी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक, बदनावर के कोद गांव की रहने वाली ममता का पति संतोष सिंदल ट्रैक्टर चलाता है और वह पंद्रह दिन से जयपुर में है। ममता का संतोष से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद ममता ने गुस्से में गुरुवार दोपहर 12 बजे बेटी साक्षी (8), प्राची उर्फ परी (7) और बेटे कुणाल (3) को जहर पिला दिया और खुद भी पी लिया। इससे बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें आस पड़ोसी इलाज के लिए बदनावर लेकर आए। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान प्राची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शाम 6 बजे साक्षी और कुणाल को इंदौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में कुणाल की भी मौत हो गई। ममता और साक्षी का जिला अस्पताल रतलाम में इलाज चल रहा है। ममता की सास प्रेमबाई ने बताया कि उसका बेटा संतोष नौकरी करता है। बच्चे, बहू के साथ पास में ही अलग मकान में रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!