MP में कुएं में मिले तीन बच्चों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Edited By meena, Updated: 11 Mar, 2026 02:21 PM

bodies of three children found in a well in khargone sensation spread in the ar

खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के मलगांव भौमवाड़ा गांव में बुधवार को दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के एक कुएं से तीन बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही...

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले) : खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के मलगांव भौमवाड़ा गांव में बुधवार को दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के एक कुएं से तीन बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं से तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।

बताया जा रहा है कि मृतक बच्चों के माता-पिता गांव के एक किसान के खेत में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चे कुएं में कैसे पहुंचे।

पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सनावद के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!