मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की हलचल के बीच अचानक गायब हुए एक विधायक, मोबाइल स्विच ऑफ

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2026 11:49 AM

amidst the rajya sabha elections in madhya pradesh an

MP desk: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। दोनों पार्टियां जीत का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा के तीसरा उम्मीदवार महेश केवट को उतारने से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। दो सीटें भाजपा के खाते...

MP desk: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। दोनों पार्टियां जीत का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा के तीसरा उम्मीदवार महेश केवट को उतारने से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। दो सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी। जबकि तीसरी सीट पर क्रॉस वोटिंग के खतरे से कांग्रेस में खलबली है। इस बीच प्रदेश के एक (BAP) विधायक कमलेश्वर डोडियार अचानक गायब हुए है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। विधायक के दोनों मोबाइल नंबर भी बंद बताए जा रहे हैं।

दरअसल, बीजेपी द्वारा तीसरी सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया गया है। कई कांग्रेस विधायकों के संपर्क के बाद भी पार्टी ने दांव चला है। हालांकि अब बीजेपी के महेश और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में दोनों ही दलों में प्रदेश के एक एक विधायक पर नजर रखी जा रही है। इस गहमागहमी में भारत आदिवासी पार्टी यानी BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार को दोनों दलों से तवज्जो मिल रही है। लेकिन, सोमवार को वह अचानक गायब हो गए। शाम से लेकर कुछ घंटे तक संपर्क से बाहर रहे। उनके दोनों मोबाइल नंबर भी बंद बताए जा रहे हैं। नेता लोग उनकी खोज खबर में जुटी है।

बता दें कि राज्यसभा के लिए तीसरी सीट पर उम्मीदवार बनाए गए महेश केवट के नामांकन के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव उनकी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम तीसरी सीट भी जीतेंगे, हमें ऐसा पूर्ण विश्वास है। वहीं, कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने भी अपना पर्चा भरा। इस दौरान कांग्रेसियों ने एकजुटता का संदेश दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी द्वारा उम्मीदवार उतारने पर कहा कि यह खरीद-फरोख्त और दबाव की राजनीति करने की कोशिश की है। भाजपा जान ले कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!