अचानक विधायक ने क्यों कहा - मेरे खाते में एक भी रुपया मत डालना ? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Jul, 2026 12:34 PM

sheopur mla s whatsapp hacked fake money requests sent to contacts

मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल साइबर ठगी की कोशिश का शिकार हो गए हैं।

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल साइबर ठगी की कोशिश का शिकार हो गए हैं। उनका WhatsApp अकाउंट हैक होने के बाद साइबर ठगों ने उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए परिचितों, रिश्तेदारों और समर्थकों को संदेश भेजकर 60 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मांगनी शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

जानकारी के अनुसार, हैकर्स ने विधायक के मोबाइल नंबर से कई लोगों को ऐसे संदेश भेजे, जिनमें तत्काल पैसों की जरूरत बताकर रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। कुछ लोगों को संदेश संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने सीधे बाबू जंडेल से संपर्क किया। तब सामने आया कि उनका WhatsApp अकाउंट हैक हो चुका है और उनके नाम पर ठगी की कोशिश की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति से आर्थिक सहायता नहीं मांगी है और उनके नाम से भेजे जा रहे सभी संदेश पूरी तरह फर्जी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच बाबू जंडेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक मदद की आवश्यकता नहीं है। यदि उनके मोबाइल नंबर से कोई कॉल, मैसेज या WhatsApp के जरिए पैसे मांगता है तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें और किसी भी खाते में रकम ट्रांसफर न करें।

विधायक ने अपने समर्थकों और परिचितों से यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगों के झांसे में न आए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उनके नाम से पैसों की मांग वाला संदेश मिले तो तत्काल इसकी सूचना उन्हें या स्थानीय पुलिस को दें। फिलहाल श्योपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती तौर पर इसे साइबर ठगी का मामला माना जा रहा है और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!