युगपुरुष आश्रम में एक और बच्ची की संदिग्ध मौत, पहले 10 बच्चों की जा चुकी जान

Edited By meena, Updated: 22 Nov, 2024 05:47 PM

another girl child dies under suspicious circumstances in yugpurush ashram

पहले से ही विवाद में घिरे इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में 12 वर्षीय बच्ची की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है...

इंदौर : पहले से ही विवाद में घिरे इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में 12 वर्षीय बच्ची की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मल्हारगंज पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौत का मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बता दें कि युगपुरुष आश्रम पहले से ही 10 बच्चों की संदिग्ध मौत से विवादों में रहा है। उस समय आश्रम की व्यवस्था को लेकर सवालिए निशान खड़े हुए थे। आश्रम पर प्रशासनिक कार्रवाई भी कई गई थी। फिलहाल ताजा मामले में व्यवस्था को लेकर आश्रम एक बार फिर कटघरे में खड़ा दिखाई दे रहा है। फिलहाल आश्रम का संचालक कौन है। आर्थिक पूर्ति कहां से होती है। आश्रम में किस स्तर के बच्चों को किसके अनुशंसा पर रखे जाते हैं। ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!