Edited By meena, Updated: 20 Oct, 2026 09:15 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सात युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा तीन अन्य को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी...
डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सात युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा तीन अन्य को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हेमांग जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
जोशी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार, कुछ सदस्यों को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त किया जा रहा है तथा अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। मध्य प्रदेश से आशीष झाला को इस टीम में राष्ट्रीय मंत्री का पद सौंपा गया है। उनका नाम शामिल होने के बाद अब उनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर युवा मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में रहेगी। आशीष झाला की इस नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आशीष झाला और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
