बैतूल: गुलमोहर होटल में पुलिस की Raid, आपत्तिजनक हालत में पकड़े 8 प्रेमी जोड़े

Edited By meena, Updated: 15 May, 2023 03:13 PM

betul police raid in gulmohar hotel 8 loving couples caught flying flowers

बैतूल के गंज क्षेत्र में रविवार को गुलमोहर होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की

बैतूल(विनोद पातरिया): बैतूल के गंज क्षेत्र में रविवार को गुलमोहर होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल से 8 प्रेमी जोड़े पकड़ाएं है। पुलिस ने होटल संचालिका को भी हिरासत में लिया। सभी प्रेमी जोड़ों और होटल संचालिका को पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

PunjabKesari

गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि बैतूल गंज के गुलमोहर होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और होटल में छापेमारी की। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को होटल में घुसते देख आसपास के लोग भी अचंभित रह गए। पुलिस टीम को देखते होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े इधर-उधर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भागने नहीं दिया।

PunjabKesari

पुलिस ने होटल को सभी तरफ से घेर लिया था, ताकि कोई भी होटल से बाहर भाग न पाए। थाना प्रभारी मर्सकोले ने बताया कि होटल में छापमार कार्रवाई के दौरान 8 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया है। होटल संचालिका रेखा अवस्थी को भी हिरासत में लिया है। सभी को पुलिस गंज थाना लेकर गई है।

पुलिस का कहना है कि होटल संचालिका द्वारा प्रेमी जोड़ों को ठहरने के लिए होटल के रूम दिए थे। 8 जोड़ों में एक जोड़ा भोपाल का होना बताया जा रहा है, बाकी जोड़े जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के बताए जा रहे हैं। पुलिस पकड़े गए जोड़ों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए प्रेमी जोड़ों के परिजनों से भी संपर्क कर उन्हें जानकारी दी जाएगी। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद होटल संचालिका पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!