लाल किला प्रांगण में आज से भारत पर्व की शुरुआत, छत्तीसगढ़ कला, संस्कृति व पर्यटन स्थलों की दिखेगी झलक

Edited By meena, Updated: 27 Jan, 2023 07:09 PM

bharat parv begins from today in red fort premises

देश की संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाल किला प्रागंण में 26 जनवरी से छह दिवसीय कार्यक्रम 'भारत पर्व' का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी

नई दिल्ली : देश की संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा लाल किला प्रागंण में 26 जनवरी से छह दिवसीय कार्यक्रम ''भारत पर्व'' का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गुरुवार को भारत पर्व 2023 का उद्घाटन लाल किले के प्रांगण में किया। ये छह दिवसीय भारत पर्व 26 से 31 जनवरी तक आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला और खानपान से रूबरू होने का मौका लोगों को मिल रहा है।

PunjabKesari

लाल किले के प्रागंण में 31 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झाकियां भी देखने को मिल रही है। पर्व में विभिन्न राज्यों के व्यंजन से लेकर भारत की संस्कृति व कला की झलक देखने को मिल रही है।

छत्तीसगढ़ भी भारत पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। प्रदेश की कला और संस्कृति के साथ ही स्टालों के माध्यम से राज्य के पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां बने गढ़ कलेवा में स्थानीय व्यंजन की खुशबू भी बिखर रही है। भारत पर्व में आने वाले आगंतुकों द्वारा जमकर स्वाद लिया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की हस्तशिल्प व हथकरघा की भी झलक देखने को मिल रही है। यहां लगे स्टालों से लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!