MP : महिला पटवारी से बदतमीजी करने वाले SDM पर गिरी गाज! इस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2026 05:04 PM

bhind sdm removed for misbehaving with a female patwari

मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के लहार अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) महेंद्र सौजन्या को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला मुख्यालय...

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के लहार अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) महेंद्र सौजन्या को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है। उनसे लहार एसडीएम का प्रभार वापस लेकर डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह जिला मुख्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा को लहार एसडीएम का प्रभार सौंपा गया है। यह कारर्वाई पटवारी संघ की शिकायत और उसके बाद हुई जांच के बाद की गई है। संघ ने महिला पटवारी से कथित अमर्यादित व्यवहार तथा समीक्षा के दौरान पटवारियों को अलग-अलग बुलाने सहित कई आरोप लगाए थे।

आठ सितंबर को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कथित व्यवहार को लेकर पटवारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और कारर्वाई की मांग की थी। वहीं, लहार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास बिरथरे के नेतृत्व में कुछ अधिवक्ताओं ने एसडीएम के समर्थन में सामने आकर पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

अधिवक्ताओं ने पटवारियों पर कामकाज से जुड़े आरोप लगाए थे। इसको लेकर पटवारी संघ और अधिवक्ताओं के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप सामने आए थे। महेंद्र सौजन्या ने पूर्व में लगाए गए आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने पटवारी को कार्यालयीन समय में बुलाया था और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि लहार में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान ही चर्चा की गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!