भोपाल में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी; 2027 को लेकर किया बड़ा ऐलान

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Aug, 2026 01:48 PM

bhopal tiranga yatra cm makes big 2027 announcement

जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक केवल तिरंगा ही तिरंगा, चारों ओर बजते देशभक्ति गीत और उत्साहित युवा..., 14 अगस्त को यह नजारा था भोपाल के कोलार इलाके का।

भोपाल। जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक केवल तिरंगा ही तिरंगा, चारों ओर बजते देशभक्ति गीत और उत्साहित युवा..., 14 अगस्त को यह नजारा था भोपाल के कोलार इलाके का। जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई, वैसे ही हजारों युवा चल पड़े देश सेवा का संदेश देने। सभी का केवल एक उद्देश्य, जनता में देशभक्ति और जन सेवा की अलख जगाना। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सादगी भरा अंदाज भी नजर आया। एक तरफ उन्होंने बच्चों को दुलार किया, तो दूसरी तरफ सेल्फी भी लीं। वे कुछ देर के लिए गाड़ी से उतरे और जनता के बीच पैदल भी चले। उन्होंने लोगों में उत्साह और देशभक्ति की भावना का संचार भी किया। तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 युवा वर्ष घोषित किया जाएगा।

PunjabKesariइस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भोपाल के डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस विशाल यात्रा के माध्यम से हम राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साह और उमंग को और बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। 

PunjabKesariनिरंतर बढ़ रहा भारत का गौरव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज देशभर में नभ, जल और थल हर जगह तिरंगा शान से लहरा रहा है। वहीं, तिरंगा यात्रा में उमड़ रहा जन उत्साह देशभक्ति की नई ऊर्जा का प्रतीक है। आज विश्व भारत की बढ़ती शक्ति और सामर्थ्य को देख रहा है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव वैश्विक मंच पर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 को हमने निवेश वर्ष के रूप में मनाया। इससे आजीविका का मार्ग आसान हुआ। किसान कल्याण वर्ष में हमारी सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 युवा वर्ष घोषित किया जाएगा। दुनिया के सामने भारत का मान-सम्मान-प्रतिमान गढ़ते हुए नए संकल्प के साथ चल रहे हैं। इस अद्भुत यात्रा के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। 

PunjabKesariजगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

गौरतलब है कि इस तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्म श्री संस्था द्वारा किया गया था। यह वर्षा मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर तक जाएगी। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया गया। बाइकर्स के अलावा इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में थे। यात्रा के दौरान पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!