Edited By Devendra Singh, Updated: 22 Jul, 2022 12:31 PM

मंत्री भूपेंद्र सिंह (minister bhupendra singh) ने कहा कि चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई हैं, यह कांग्रेस में जो आदिवासी समुदाय (tribal community) से विधायक है और इसके अलावा कई लोग हैं।
भोपाल (प्रतुल पाराशर): राष्ट्रपति चुनाव (presidential elelction 2022) में भारी क्रॉस-वोटिंग (cross voting in presidential election) से एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) को बड़ी जीत हासिल हुई है। विपक्षी दलों के विधायक और सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) के समर्थन में मतदान किया है। इससे विपक्षी एकता में कमी साफ नजर आई और मोदी सरकार (modi government) के खिलाफ बड़े विपक्षी मोर्चे की संभावना को तगड़ा झटका लगा है। द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) को सभी वोटों का लगभग 70 प्रतिशत मत मिला है। जिससे विपक्षी दलों और यहां तक कि यूपीए खेमे के अंदर भी दरार उजागर हुई है।
कांग्रेस से नाराज है आदिवासी समाज
इस मामले में मंत्री भूपेंद्र सिंह (minister bhupendra singh) ने कहा कि चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई हैं, यह कांग्रेस में जो आदिवासी समुदाय (tribal community) से विधायक है और इसके अलावा कई लोग हैं। आदिवासियों के समर्थन से जीतते हैं। पहली बार बार हुआ है कि कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन रही है। जिसका कांग्रेस (congress) ने विरोध किया है। पूरा देश राष्ट्रपति के साथ खड़ा था। देशभर में क्रॉस वोटिंग हुई है। यह इस बात प्रमाण है कि पूरी विपक्षी एकता खंडित हुई है। बीजेपी और एनडीए ने जिसको उम्मीदवार बनाया उसका कांग्रेस ने विरोध किया है।

वोट के लिए आदिवासियों का शोषण करती है कांग्रेस: भूपेद्र सिंह
उससे पूरे देश में आदिवासी समाज, कांग्रेस से नाराज है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसके लिए मुंह की खानी पड़ सकती है। कांग्रेस का चरित्र सामने आ गया है, वह सिर्फ वोट पाने के लिए आदिवासियों का शोषण करती है।
19 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की: शिवराज के मंत्री
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 19 विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है। यह किसी ने तोड़फोड़ नहीं की। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यह हुआ है। सभी जगहों पर बीजेपी का बहुमत है। बीजेपी जनपद जिला और निकाय में अपने अध्यक्ष बनाएंगी। वहीं शिवराज के मंत्री ने कहा कि बारिश के लिए सभी इंतजाम हैं। सभी जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। पूरे प्रदेश पर नज़र है, प्रदेश की जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।