MP में किसानों के लिए बड़ा दिवाली गिफ्ट! फसल मुआवजे की राशि सीधे खातों में, जानिए कौन सा दिन है खास

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Oct, 2025 02:10 PM

big diwali gift for farmers in mp

इस धनतेरस मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशियों का त्योहार बन जाएगा।

भोपाल। इस धनतेरस मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशियों का त्योहार बन जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में सरकार किसानों के खातों में फसल मुआवजे की राशि सीधे ट्रांसफर करेगी। राजगढ़ के ब्यावर दशहरा मैदान में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहेंगे और मंच से एक क्लिक में लाखों किसानों के बैंक खातों में राहत राशि पहुंचाएंगे।

सरकार की यह पहल उन किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जिनकी फसलें इस साल प्राकृतिक आपदाओं और भारी बारिश से नष्ट हो गई हैं। 16 जून, 2025 से शुरू हुए मॉनसून में 120% से ज्यादा बारिश हुई, जिसने किसानों को भारी नुकसान पहुँचाया।

इस योजना से किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक मदद मिलेगी और उनकी त्योहारी खुशियाँ दोगुनी हो जाएंगी। राज्य सरकार का यह कदम किसानों के लिए सबसे बड़े वित्तीय राहत पैकेज के रूप में देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!