इंदौर में 24 किन्नरों के ज़हर पीने के मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Oct, 2025 04:29 PM

big on the case of 24 transgender people consuming poison in indore

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र स्थित नंदलालपुरा में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई,

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र स्थित नंदलालपुरा में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू उपयोग में आने वाले फिनायल का सेवन कर 24 किन्नरों ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि सभी को समय पर एमवाय अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

PunjabKesariदरअसल, इस गंभीर मामले में पंढरीनाथ पुलिस ने फरियादियों की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक — सपना हाजी — को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपियों के उत्पीड़न और विवाद के चलते ही इन 24 किन्नरों ने यह भयावह कदम उठाने का प्रयास किया था। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी सपना हाजी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!