राजस्व विभाग ने तहसीलदार का तबादला किया निरस्त, पुराने स्टेशन पर ही संभालेंगे जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 11 Aug, 2026 06:44 PM

bijawar tehsildar abhinav sharma s transfer order cancelled

छतरपुर के बिजावर तहसीलदार अभिनव शर्मा के तबादले को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने उनका पूर्व में जारी तबादला...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर के बिजावर तहसीलदार अभिनव शर्मा के तबादले को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने उनका पूर्व में जारी तबादला आदेश निरस्त कर दिया है। नए आदेश के बाद अब अभिनव शर्मा यथावत तहसीलदार बिजावर के पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। इससे पहले 3 जुलाई 2026 को जारी आदेश में उनका बिजावर से जिला बालाघाट तबादला किया गया था।

3 जुलाई का तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त

राजस्व विभाग, वल्लभ भवन मंत्रालय, भोपाल से 11 अगस्त 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 3 जुलाई 2026 को जारी पूर्व तबादला आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। शासन के इस निर्णय के बाद अभिनव शर्मा का बालाघाट स्थानांतरण अब प्रभावी नहीं रहेगा और वे बिजावर तहसील में ही पदस्थ रहेंगे।

राज्यपाल के नाम से जारी हुआ आदेश

यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार राजस्व विभाग के अवर सचिव राजेश कुमार कोल द्वारा जारी किया गया है। आदेश क्रमांक एफ 1/1/4/0049/2026/सात-4 के तहत शासन ने पूर्व स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए तहसीलदार अभिनव शर्मा को वर्तमान पदस्थापना पर यथावत रखा है।

तबादले के बाद अब शासन ने बदला फैसला

अभिनव शर्मा के बिजावर से बालाघाट तबादले के बाद अब शासन द्वारा आदेश निरस्त किए जाने से उनकी पदस्थापना को लेकर स्थिति साफ हो गई है। नए आदेश के अनुसार वे बिजावर तहसीलदार के रूप में ही काम करते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!