Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Feb, 2026 11:36 AM

छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय ने चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची में 17 प्रदेश पदाधिकारियों सहित कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख नियुक्तियाँ:
डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी – प्रदेश सह–संयोजक
डॉ. रजनीश पाण्डेय, डॉ. सिद्धांत गोस्वामी, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. आनंद राज सोनी – सह–संयोजक
हेमंत साहू – प्रदेश कोषाध्यक्ष
विकास एवं दिनेश गुप्ता – सह–कोषाध्यक्ष
आशुतोष द्विवेदी – प्रदेश मीडिया प्रभारी
राजेश यादव एवं राजकुमार यदु – मीडिया सह–प्रभारी
डॉ. मनीषा यादव – सोशल मीडिया प्रभारी
डॉ. ममता बघेल एवं सुश्री सुमिता आचार्य – सोशल मीडिया सह–प्रभारी
डॉ. यशपाल बाबरिया – प्रदेश कार्यालय प्रभारी
सुनील पटेल एवं दिव्य प्रकाश मिश्रा – कार्यालय सह–प्रभारी
अन्य सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य भी शामिल
प्रदेश कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्यों में वरिष्ठ डॉक्टर और पदाधिकारी शामिल हैं, जिनके नामों की सूची में डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. अभिलेष दुबे, डॉ. राधवेंद्र सिंह, डॉ. विमल चोपड़ा सहित कई नाम शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी, और चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई टीम अब प्रदेश में स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़ी योजनाओं को और मजबूत करेगी।