दिग्विजय सिंह की मेहनत लाई रंग, राजगढ़ में कांग्रेस के सामने टिक नहीं पाए भाजपाई, चंदरसिंह सोंधिया बने पंचायत अध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 29 Jul, 2022 06:06 PM

bjp could not stand in front of congress in rajgarh

राजगढ़ में अंततः जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मेहनत रंग लाई है। यहां पर कांग्रेस समर्थन वाले चंदरसिंह सोंधिया जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल रहे।

राजगढ़ (सुनील सरावत): राजगढ़ में अंततः जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मेहनत रंग लाई है। यहां पर कांग्रेस समर्थन वाले चंदरसिंह सोंधिया जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक जिले की 18 जिला पंचायत सदस्यों में से 10 सदस्य कांग्रेस के जीते थे व 7 सदस्य भाजपा के जीते थे, जबकि एक सदस्य निर्दलीय थे, ऐसे में मतदान के ठीक पहले निर्दलीय सदस्य ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया था। सुबह 9.30 बजे भाजपा अध्यक्ष पद के लिए वार्ड 2 के सदस्य गंगाराम परमार को अधिकृत किया था व कांग्रेस ने 10.30 बजे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चंदरसिंह सोंधिया क़ो अधिकृत किया था। दोनों के द्वारा निर्धारित समय सीमा में नामांकन पत्र जमा किए, इसके बाद मतदान हुआ, मतदान के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस नेता चंदर सिंह जीतने में सफल रहे। चंदर सिंह को 11 वोट मिले, भाजपा के गंगाराम परमार क़ो 6 वोट मिले व 1 वोट निरस्त हुआ।


रात को राजगढ़ पहुंचे थे दिग्विजय सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के ठीक एक दिन पहले दिग्विजय सिंह राजगढ़ पहुंचे थे, यहां पर होटल राजबाग में उन्होंने सदस्यों से वन टू वन चर्चा की थी। चर्चा के बाद कहा था कि जिसको पार्टी अधिकृत करे उसी के पक्ष में सभी को मतदान करना है, इसके बाद हुए मतदान में सोंधिया विजयी हुए।

भाजपा शुरुआत से नहीं कर पाई मैनेज़

कांग्रेस जहां पूरी तैयारी से जुटी हुई थी, वहीं भाजपा इस पूरे मामले में कमजोर नजर आई। भाजपा के जिम्मेदार नेताओं ने पार्टी के अन्य नेताओं को साथ लेना तक ठीक नहीं समझा और भाजपा चुनाव हार गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!