अपनी ही सरकार की शराब नीति के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदर्शनकारियों के साथ शराब दुकान पर जड़ा ताला

Edited By meena, Updated: 06 Apr, 2022 02:57 PM

bjp district president in protest against the government s liquor policy

छिंदवाड़ा शहर के रहवासी एरिया शिक्षक कालोनी से सटी शराब दुकान हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इस कड़ी में लोगों ने दुकान में ताला जड़ दिया। आंदोलन कारियों का कहना है जब...

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): छिंदवाड़ा शहर के रहवासी एरिया शिक्षक कालोनी से सटी शराब दुकान हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इस कड़ी में लोगों ने दुकान में ताला जड़ दिया। आंदोलन कारियों का कहना है जब तक दुकान यहां से नहीं हटेगी तब तक ताला नहीं खुलने देंगे। महिलाओं और अन्य लोगों का कहना है कि दुकान के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाओं, युवतियों और बच्चों का निकलने में डर बना रहता है। कुछ मनचले युवतियों और असामाजिक तत्व महिलाओं पर फब्तियां कसते नजर आते है। जिससे महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

बता दें कि दुकान हटाने को लेकर बहुत दिनों से विरोध हो रहा था। आज गुस्सा फूट गया और दुकान में ताला जड़ दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा है शराब दुकान रहबासी एरिया से अलग होना चाहिए। आगे भी जगह खाली पड़ी है। वहां दुकान ले जाएं। जिससे कालोनी के आसपास को माहौल को असामाजिक तत्वों से निजात मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!