Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Feb, 2026 05:27 PM

नगर निगम के क्षेत्राधिकारी (ZO) अभिषेक प्रसाद सागरताल इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचे थे।
ग्वालियर (अंकुर जैन): नगर निगम के क्षेत्राधिकारी (ZO) अभिषेक प्रसाद सागरताल इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा नेता रविंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई रोकने को लेकर अधिकारियों को खुलेआम धमकी दे दी।
घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें भाजपा नेता और नगर निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया और विवाद थाने तक पहुंच गया।
नगर निगम अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने साफ कहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।