Edited By Desh sharma, Updated: 15 Nov, 2025 05:39 PM

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर इस बार बीजेपी बड़ा सोच रही है। इस दिवस पर BJP शक्ति प्रदर्शन के साथ ही भारत के 5 आदिवासी बहुल राज्यों को साधने की भी पहल कर रही है। दरसअल गोंडवाना साम्राज्य वीरांगना रानी दुर्गावती के गढ़ जबलपुर से भाजपा मध्यप्रदेश,...
जबलपुर (डेस्क): राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर इस बार बीजेपी बड़ा सोच रही है। इस दिवस पर BJP शक्ति प्रदर्शन के साथ ही भारत के 5 आदिवासी बहुल राज्यों को साधने की भी पहल कर रही है। दरसअल गोंडवाना साम्राज्य वीरांगना रानी दुर्गावती के गढ़ जबलपुर से भाजपा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल राज्यों के समाज को अपने पाले में लाने की कोशिश की है। गैरीसन ग्राउंड में राज्यस्तरीय कार्यक्रम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी गुजरात से वर्चुअल जुड़ें और सीएम यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
एक ओर जहां यह आयोजन सांस्कृतिक तौर से अहम माना गया वहीं इन 5 राज्यों के आदिवासी समाज को संदेश देने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि मध्यप्रदेश में करीब 21 प्रतिशत आदिवासी आबादी करती है, जो प्रदेश की करीब 4 दर्जन विधानसभा सीटों पर अहम रोल अदा करती है।

MP के साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में आदिवासी आबादी का खासा प्रभाव है। भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए पूरा ध्यान जनजातीय अस्मिता और संस्कृति पर फोकस करके इस आबादी को साधने की जुगत में है।