खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की करारी हार का खुलासा, संचालक के साले ने ही की पार्टी के साथ गद्दारी

Edited By meena, Updated: 22 Oct, 2022 01:07 PM

bjp s crushing defeat in khairagarh by election revealed

खैरागढ़ चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। जिसमें कड़ी मेहनत के बावजूद भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, काफी विरोध के बाद खूबचंद पारख के साले, छुईखदान निवासी रावल चंद कोचर को खैरागढ़ चुनाव का संचालक बनाया था।

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): खैरागढ़ चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। जिसमें कड़ी मेहनत के बावजूद भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, काफी विरोध के बाद खूबचंद पारख के साले, छुईखदान निवासी रावल चंद कोचर को खैरागढ़ चुनाव का संचालक बनाया था। लेकिन आरोप है कि इन्होंने साथियों के साथ मिलकर भाजपा के साथ गद्दारी की है। अब यह आरोप सच साबित होते दिख रहे हैं क्योंकि पार्टी ने खूबचंद पारख के साले व साथियों को निलंबित कर दिया है।

PunjabKesari

खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल था। कांग्रेस की ओर से सीएम भूपेश बघेल एवं भाजपा की ओर से सीएम डॉ रमन सिंह ने मोर्चा संभाल रखा था। जिला भाजपा के नहीं चाहने के बाद भी खैरागढ़ विधानसभा के परमानेंट चुनाव संचालक खूबचंद पारख के साले को बनाया गया। जिसका हर स्तर पर विरोध भी हुआ।

PunjabKesari

कार्यकर्ताओं ने यह आरोप भी लगाए कि क्या चुनाव संचालक खैरागढ़ में चुनाव हराने के लिए बनाया जाता है। आखिरकार चुनाव संचालक खूबचंद पारख के साले के निलंबन के साथ ही इस तरह के आरोपों पर मुहर लगती दिख रही है। भाजपा की करारी हार की जिम्मेदारी भी तो तय होनी चाहिए। निलंबन मात्र से कब तक काम चलेगा।

PunjabKesari

इन लोगों को किया गया निलंबित

भाजपा द्वारा निलंबित किए गए कार्यकताओं में रामा साहू, केशव साहू, राकेश ठाकुर, रावल कोचर, लुकेश्वरी जंघेल है। इस कार्रवाई से एक बात तो तय है कि भाजपा को मजबूती मिलेगी और भितरघात करने वालों को करारा जवाब भी मिलेगा। भाजपा को ऐसे और कार्यकर्ताओं को कड़ी हिदायत देनी चाहिए जो अपने रिश्तेदारों को पार्टी से जोड़ते हैं और भीतरघात कराते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!