Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Jul, 2025 01:53 PM

नगर पालिका बैरसिया के वार्ड 7 के उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
भोपाल। (इजहार खान): नगर पालिका बैरसिया के वार्ड 7 के उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बीजेपी की शाइस्ता सुल्तान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी फ़रीदा एहमद को 137 वोट से हरा कर विजयश्री हासिल की। वार्ड 7 की पार्षद शबाना क़ुरैशी का निर्वाचन शून्य होने के कारण उपचुनाव हुआ था। 7 जुलाई को मतदान हुआ था जिसमें 1481 वोट में से 975 वोट डाले गए थे।
वहीं गुरुवार को चुनाव का परिणाम आया जिसमें बीजेपी की शाइस्ता सुल्तान को 451,निर्दलीय फरीदा अहमद को 314,कांग्रेस की आफरीन को 196 और नोटा को 14 वोट मिले।
जनवरी 2024 में भोपाल नगर निगम के वार्ड 41 के पार्षद उपचुनाव में भाजपा के डॉ रेहान 2620 मतों से जीते थे, बीजेपी ने यह सीट कांग्रेस से छीनी थी। पहले भोपाल का वार्ड 41 और अब बैरसिया का वार्ड 7 दोनों मुस्लिम बाहुल्य वार्ड हैं उपचुनाव में दोनों BJP के पास चले गए क्या यह एक संदेश है।