MP उपचुनाव में बसपा का बड़ा दावा, किंग मेकर की भूमिका निभाएंगे

Edited By meena, Updated: 10 Oct, 2020 06:45 PM

bsp s big claim in mp by election will play the role of king maker

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी का गणित बिगाड़ने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक मजबूत इरादे से मैदान में उतर रही है। एक दृढ़ इरादे से सारी सारी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए गए हैं। उपचुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। इसी बीच बसपा ने विश्वास...

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी का गणित बिगाड़ने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक मजबूत इरादे से मैदान में उतर रही है। एक दृढ़ इरादे से सारी सारी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए गए हैं। उपचुनाव के लिए बिसात बिछ चुकी है। इसी बीच बसपा ने विश्वास जताया है कि पार्टी प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कम से कम 10 सीटों पर विजय हासिल कर वह प्रदेश में सत्ता की दौड़ में ‘‘किंग मेकर’’ के तौर पर उभरेगी।

PunjabKesari

प्रदेश बसपा के प्रमुख रमाकांत पिप्पल ने कहा कि, ‘‘प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में हम कम से कम 10 सीटें जीतने जा रहे हैं। इसके बाद हम निश्चत तौर पर ‘किंग मेकर’ के रुप में प्रदेश की अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभायेगें।’’ पिप्पल ने आरोप लगाया कि दोनों ही दलों (भाजपा एवं कांग्रेस) ने दलबदलुओं को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इससे मतदाता इनसे नाराज है। उन्होंने कहा, ‘‘ मतदाता बसपा को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। हमारे पास प्रदेश में पहले से ही दो विधायक हैं।’’ उन्होंने कहा कि बसपा ने अपने 27 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और हम जल्द ही बड़ा मलहरा सीट के लिये भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!