इंदौर में मंत्री विजयवर्गीय के करीबी की हत्या, हमलावरों ने रात को घेरकर चाकुओं से गोदा

Edited By meena, Updated: 18 Oct, 2025 01:22 PM

builder stabbed to death in indore

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में देर रात मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक बिल्डर की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई...

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में देर रात मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक बिल्डर की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तेलीबाखल निवासी अंकित राठौर के रूप में हुई है। वे मंत्री विजयवर्गीय के करीबी थे। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या तीन दिन पुराने प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, अंकित राठौर शुक्रवार रात अपने काम से लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से कई वार किए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग जब तक पहुंचते, अंकित गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या के पीछे पुराना विवाद

पुलिस जांच में पता चला है कि तीन दिन पहले अंकित का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी डील को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके से खून के धब्बे, चाकू के निशान और अन्य सबूत बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी शुरु कर दी है।

राजनीतिक हलकों में हड़कंप

मृतक अंकित राठौर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी समर्थक माने जाते थे। वे लंबे समय से पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय थे और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनकी हत्या से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!