ASP अभिषेक महेश्वरी के घर CBI का छापा, घर किया सील, पुलिस महकमें में हड़कंप
Edited By meena, Updated: 26 Mar, 2025 05:53 PM

महादेव एप मामले में सीबीआई ने जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर दबिश दी तो वहीं अब दूसरी...
राजनांदगांव (देवेंद्र गोरले) : महादेव एप मामले में सीबीआई ने जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर दबिश दी तो वहीं अब दूसरी ओर सीबीआई की टीम ने प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारियों की ओर भी रुख किया है। आज सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में पदस्थ एसपी अभिषेक महेश्वरी के घर पर छापामार कार्यवाही की है। सीबीआई की टीम ने राजनंदगांव कंचनबाग सनसिटी स्थित अभिषेक महेश्वरी के निवास पर छापा मारा।
आपको बता दें कि दो गाड़ियों में भरकर सीबीआई के अधिकारी राजनांदगांव पहुंचे और सनसिटी स्थित अभिषेक महेश्वरी के निवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए उनके घर को सील कर दिया।

अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके हिसाब से अभिषेक महेश्वरी का नाम महादेव एप मामले में आया है जिसको लेकर आज सुबह छापा पड़ा है, घर को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनका नाम पहले भी महादेव एप में आ चुका है लेकिन सही मौके की तलाश की जा रही थी। इस कार्यवाही ने प्रशासन और पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया है।
Related Story

सीधी में गाय का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप, गौ सेवकों में नाराजगी

लोगों ने घर में घुसकर CMO के मुंह पर पोती कालिख, मचा हड़कंप

बीना में खेत में बैठा था 10 फीट का मगरमच्छ, मजदूरों ने देखा तो मच गया हड़कंप, बेतवा नदी में छोड़ा

सीधी के कैमोर के पहाड़ पर बीच जंगल में मिला नर कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

जिंदा सांप लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गई महिला पार्षद, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

9 सालों से पुलिस को छका रहा था तस्कर, कुकडेश्वर पुलिस ने 17000 के ईनामी वारंटी को पकड़ा

पुलिस और वकीलों के बीच विवाद के बाद भारी पुलिस बल तैनात, हंगामा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

MP: दो युवतियों ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

मऊगंज में बवाल, उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, ASI की मौत

नवरात्र और ईद को लेकर भोपाल पुलिस सतर्क, चप्पे - चप्पे पर नजर