छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर PM मोदी का संदेश, CM साय ने जताया आभार, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Nov, 2026 11:15 AM

chhattisgarh cm thanks pm modi on state foundation day

छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेशवासियों को दी गई शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आभार व्यक्त किया है

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेशवासियों को दी गई शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, गौरवशाली संस्कृति और यहां के मेहनतकश लोगों के प्रति प्रधानमंत्री का स्नेह प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। बस्तर की बदलती तस्वीर, किसानों की बढ़ती समृद्धि, माताओं-बहनों का सशक्तिकरण और आधुनिक अधोसंरचना का विस्तार प्रदेश में हो रहे ऐतिहासिक बदलाव के प्रमाण हैं।

सीएम साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने के साथ ही विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन राज्य सरकार को छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा— सादर जोहार! जय छत्तीसगढ़!

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!