72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री मूवी को मिला सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार, CM ने टीम को दी शुभकामनाएं

Edited By meena, Updated: 22 Sep, 2026 09:12 PM

chhattisgarh documentary film wins best documentary award

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ की विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री मूवी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। इस पर सीएम साय ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ की विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री मूवी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। इस पर सीएम साय ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दी है। सीएम साय ने कहा माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरव का क्षण है। रामनाम ही जिनका धर्म है, रामभक्ति ही जिनका कर्म, ऐसे पवित्र रामनामी समुदाय के लोगों के तन पर अंकित ‘राम’ केवल अक्षर नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही अटूट आस्था, साधना और समर्पण की पहचान हैं।

PunjabKesari

राम के नाम समर्पित इस समुदाय पर आधारित डाक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ ने इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाकर छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दी है। यह सम्मान हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रेरणादायी है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपति जी एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!