इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Sep, 2024 08:54 PM

chief minister mohan yadav welcomed the president in indore

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं

इंदौर। (सचिन बहरानी): देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं,बुधवार की शाम राष्ट्रपति इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनका स्वागत किया, इसके बाद राष्ट्रपति मृगनयनी एम्पोरियम पहुंची, जहां उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्प कारीगरों से संवाद भी किया, राष्ट्रपति ने काफी समय तक स्थानीय कारीगरों से चर्चा की इसके बाद वे रेसीडेंसी कोठी के लिए रवाना हो गईं।

PunjabKesari बता दें की राष्ट्रपति आज इंदौर में ही रहेंगी और कल उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद इंदौर लौटकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होकर छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगी इसके बाद राष्ट्रपति इंदौर से झारखण्ड के लिए रवाना होंगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!