Edited By meena, Updated: 23 Dec, 2022 05:22 PM

प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस में अब कुछ ही दिन शेष है। शहर के सभी गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार जहां सांता क्लॉज को डेकोरेशन में शामिल नहीं किया गया है,
इंदौर(गौरव कंछल): प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस में अब कुछ ही दिन शेष है। शहर के सभी गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार जहां सांता क्लॉज को डेकोरेशन में शामिल नहीं किया गया है, वहीं रात की प्रेयर के लिए सभी चर्च में स्पेशल पास जारी किए गए हैं ताकि श्रद्धालु शांति के साथ और बिना किसी हुडदंग के प्रेयर कर सकें। इंदौर धर्मप्रांत के फादर बिशप चाको ने क्रिसमस की बधाई देते हुए सेलिब्रेशन की जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि इस बार रूस-यूक्रेन युद्ध के परिप्रेक्ष्य में विश्व शांति और कोरोना मुक्ति के लिए विशेष प्रार्थना आयोजित की जाएगी।
क्रिसमस को लेकर इस बार काफी उत्साह देखा जा रहा है और सभी चर्च में विशेष डेकोरेशन किया गया है। गिरजाघरों में चरनी, बालक येसु, माता मरियम, क्रिसमस ट्री बनाने, साज सज्जा का दौर अंतिम चरण में है। क्रिश्चियन कैथोलिक समाज के सभी 9 गिरजाघरों में क्रिसमस सेलिब्रेशन की भव्य तैयारियां की गई है। गिरजाघरों के अलावा ईसाई परिवारों में भी रोशनी, झांकियां, क्रिसमस ट्री और डेकोरेशन किया जा रहा है।

इस बार क्रिश्चियन कैथोलिक समाज ने प्रेयर की व्यवस्था में भी बदलाव किया है। समाज ने तय किया है कि 24 दिसंबर की रात को गिरजाघरों में प्रेयर के लिए पास जारी किए जाएंगे और ये पास केवल समाजजनों को ही दिए जाएंगे। गैर क्रिश्चियन को इस दौरान प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही सभी चर्च में डेकोरेशन, झांकियों से सांता क्लॉज को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि लोगों का भ्रम दूर किया जाए।