अर्जुन हिरवानी की शोक सभा में शामिल हुए CM बघेल, भावुक होकर भेंट किए श्रद्धा सुमन

Edited By meena, Updated: 01 Feb, 2022 08:23 PM

cm baghel attended the condolence meeting of arjun hirwani

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार बालोद जिले के गुरुर पहुंचे जहां वे स्व. अर्जुन हिरवानी की शोक सभा में शामिल हुए हैं। साथ ही परिजनों से मुलाकात भी की। अर्जुन हिरवानी साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष थे। इस शोकसभा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री अनिला...

बालोद: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार बालोद जिले के गुरुर पहुंचे जहां वे स्व. अर्जुन हिरवानी की शोक सभा में शामिल हुए हैं। साथ ही परिजनों से मुलाकात भी की। अर्जुन हिरवानी साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष थे। इस शोकसभा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा भी मौजूद थे। बता दें कि लंबी बीमारी के बाद कुछ दिनों पहले ही अर्जुन हिरवानी का निधन हुआ है। इस शोक सभा में प्रदेश भार के साहू समाज के लोगों के साथ कई राज नेता भी मौजूद रहे है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री बघेल ने शोक सभा में उद्बोधन देते हुए भावुक हो गए और उन्होनें कहा कि- पिता का साया उठ जाना ये वही समझ सकता है जिनके सिर से पिता का साया उठ जाता है। अर्जुन हिरवानी ने इंजीनियर के रूप में सेवाएं दी, इसके साथ ही राजनीति सहित धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता रही है। सीएम ने कहा कि कई मंच में अर्जुन हिरवानी जी के साथ कई तरह की चर्चाएं होती थी। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी अध्यक्ष के कार्यकाल के बीच इस तरह की दुखद घटना हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!