श्रद्धा से मनाया जा रहा है गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व, CM कमलनाथ व पूर्व CM शिवराज सिंह ने दी

Edited By meena, Updated: 02 Jan, 2020 12:36 PM

cm kamal nath and former cm shivraj singh congratulate prakashotsav

आज देश भर में सिखों के दसवे गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व बड़े प्रेम और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इस पवित्र पर्व पर सीएम कमलनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सिखो के दसवे गुरु, सरबंसदानी...

भोपाल: आज देश भर में सिखों के दसवे गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व बड़े प्रेम और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इस पवित्र पर्व पर सीएम कमलनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सिखो के दसवे गुरु, सरबंसदानी, खालसा पंथ के सृजनहार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 353 वे प्रकाश पर्व की आप सभी को लख-लख बधाई।

 

सीएम ने आगे लिखा कि, गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म व समाज की रक्षा की ख़ातिर अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया। उन्होंने सदैव एकता, भाईचारे व मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि “सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गोबिंद सिंह नाम कहाऊं!!"


वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी को प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन। आपकी शिक्षाएं सदैव मानव की सुख, समृद्धि, कल्याण का पथ प्रदर्शित करती रहेंगी।
 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!