लोकसभा चुनाव 2024: BJP की चुनाव घोषणा पत्र कमेटी के सदस्य बने CM मोहन, देखिए 27 सदस्यों की सूची

Edited By meena, Updated: 30 Mar, 2024 08:36 PM

cm mohan becomes member of bjp s lok sabha election manifesto

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है...

भोपाल(विनीत पाठक): BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है। इसमें 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है जबकि संयोजक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण होंगी। इस समिति में मध्य प्रदेश के CM डॉ मोहन यादव, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

PunjabKesari

BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है, समिति का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है जबकि संयोजक की जिम्मेदारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास रहेगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सह संयोजक रहेंगे।

MP और CG के मुख्यमंत्री समेत कई नेता बने समिति के सदस्य

इस समिति में 27 सदस्य है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं, जल्द ही ये समिति भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र तैयार करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!