किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते CM मोहन! इन योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

Edited By meena, Updated: 24 Apr, 2026 08:29 PM

cm mohan may make a major announcement for farmers these schemes could receive

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने खुद जानकारी सांझा करते हुए आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव होने की बात कही है...

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने खुद जानकारी सांझा करते हुए आज रात 9 बजे सोशल मीडिया पर लाइव होने की बात कही है। कयास है कि वे गेहूं उपार्जन की तारीख को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा छोटे-बड़े हर वर्ग के किसानों से गेहूं खरीदी की बात की जाएगी। साथ ही स्लॉट बुकिंग के लिए अधिकतम कैप हटाने का भी ऐलान हो सकता है। अटकलें है कि सीएम मोहन किसानों के लिए और भी सौगातों के पिटारे खोल सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, सीएम मोहन यादव लाइव टेलिकास्ट के तहत अहम विषय को लेकर प्रदेशवासियों से अपनी बात साझा करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेशभर में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे शासन और जनता के बीच परस्पर विश्वास को मजबूती मिले।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मानना है कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक बातचीत नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के विकास, जनकल्याण और आने वाले समय की दिशा तय करने में एक अहम पायदान है। उन्होंने प्रदेशवासियों के विश्वास और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की भागीदारी से ही राज्य निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस तरह से जनता के बीच लाइव आना उनकी पारदर्शी और संवादात्मक कार्यशैली को दर्शाता है। वे आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं और सुझावों को महत्व देते रहे हैं, जिससे सरकार और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत हुआ है। यह संवाद उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण विस्तार माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!