सीएम मोहन ने बताया, दुबई के निवेशकों की क्या मदद करेगी सरकार, क्यों करें एमपी में निवेश

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Jul, 2025 10:10 AM

cm mohan told how will the government help the investors from dubai

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई तक दुबई-स्पने की यात्रा पर हैं।

दुबई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई तक दुबई-स्पने की यात्रा पर हैं। 13 जुलाई की शाम उन्होंने दुबई के जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस होटल में इंडियन डायसपोरा एंड फ्रेंड्स ऑफ एमपी इंटरेक्शन सेशन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुबई मध्य प्रदेश के लोगों के लिए एक तरह से दूसरी मां के समान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार ने उद्योग केंद्रित पारदर्शी नीतियां लागू की हैं। यहां उद्योगपतियों को निवेश करने और इंडस्ट्री शुरू करने के लिए सिंगल विडो फैसिलिटी प्रदान की जा रही है। निवेशकों को उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाती है। उद्योगपतियों को बिजली कनेक्शन में छूट दी जा रही है। रोजगार परक उद्योग स्थापित करने पर सरकार श्रमिकों के वेतमन में प्रतिमाह 5000 रुपए की सहायता प्रदान कर रही है। प्रदेश में ऐसी व्यवस्था लागू है कि उद्योगपति कागजों में न फंसकर मैदान में उतरें। प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जीआईएस के माध्यम से लगभग 30 लाख करोड़ का निवेश मिला है। मध्यप्रदेश निवेशकों को आमंत्रित कर रहा है। आप लोग आइए और सभी क्षेत्रों में उद्योग स्थापित कर प्रगति करें। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि व्यापारी अपनी युक्ति बुद्धि से उद्यमशीलता को बढ़ाते हैं। प्रदेश के पन्ना में हीरा मिलता है, लेकिन मध्य प्रदेश के हीरे दुबई में भी मिल रहे हैं। उद्योगपति एक मौसम विज्ञानी की तरह हवा का रुख पकड़ लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, जिन्होंने भारत ही नहीं, दूसरे देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की भी कठिन समय में हर संभव मदद की है। विकास का रास्ता भारत से होकर ही गुजरता है। कई देश भारत के साथ आजाद हुए। आज भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रहा है। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने नैतिकता के साथ जीवन जिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के गरीब और जरूरतमंदों को 4 करोड़ पक्के मकान बनाकर दिए हैं। 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन बांटा जा रहा है। यह संख्या करीब 100 देशों की आबादी के बराबर है।

PunjabKesariदूध में शक्कर की तरह घुल जाते हैं भारतीय- सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय लोग दूध में शक्कर की तरह घुल मिल जाते हैं, जो दुनियाभर में मिठास घोल रहे हैं। दुबई में निर्मित स्वामीनारायण का मंदिर में सभी संप्रदायों की झलक नजर आजादी है। भारतीय संस्कृति में सभी का सम्मान है, जो विश्व कल्याण की भावना से ओतप्रोत है। कोविड काल में दूसरे देशों को मेडिसिन भेजकर भारत ने वसुधैब कुटुंबकम की भावना को चरितार्थ किया है। यूएई में रहने वाले मध्यप्रदेश के प्रवासी आज कई लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। श्री नरेश भावनानी ने मंदसौर से आकर अपने पुरुषार्थ के बल पर यूएई में टेक्सटाइल सेक्टर का बड़ा उद्योग स्थापित किया है।  

अधिकारियों ने बताईं एमपी की विशेषताएं

गौरतलब है कि कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर यूएई में भारतीय महावाणिज्यदूत सतीश सिवन ने कहा कि यूएई में 44 लाख प्रवासी भारतीय निवास करते हैं। मध्य प्रदेश न केवल भारत का हृदय प्रदेश है, बल्कि यह यूएई में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए भी दिल के समान है। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का फोकस प्रदेश के औद्योगिक विकास पर है। मुख्यमंत्री प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके विजन के अनुरूप सरकार ने रीजनल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कीं और निवेशकों को अवसर उपलब्ध कराए। प्रदेश सरकार ने 18 नई नीतियां लागू की हैं, जो देश में सर्वश्रेष्ठ हैं। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगभग 30 लाख करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश यूएई के सभी प्रवासियों का घर है।

PunjabKesariप्रदेश की रोड-एयर कनेक्टिविटी बेहतर

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने कहा कि दुबई में हुए आत्मीय स्वागत से हम अभिभूत हैं। वर्तमान में राज्य सरकार 13 देशों के साथ मिलकर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दे रही है। आप सभी यहां मध्य प्रदेश के हृदय के रूप में उपस्थित हैं। मध्य प्रदेश हर सेक्टर के निवेशकों को निवेश के लिए आकर्षित कर रहा है। आर्थिक प्रगति और कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में प्रथम स्थान पर है। मध्यप्रदेश वनों से समृद्ध है, जहां बिग कैट फैमिली के सभी वन्यप्राणी मौजूद हैं। प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर का रोड नेटवर्क है। प्रदेश रोड, रेल और एयर नेटर्वक में हर क्षेत्र से जुड़ा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!