दुबई जाकर पहली बात क्या बोले सीएम मोहन, किसे बताया मेहनती? छू लिया सबका दिल

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Jul, 2025 07:50 PM

chief minister received a warm welcome upon reaching dubai

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई की दोपहर दुबई पहुंचे। यहां उनका भारतीय समुदाए के लोगों ने जोरदार स्वागत किया

दुबई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई की दोपहर दुबई पहुंचे। यहां उनका भारतीय समुदाए के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सीएम डॉ. यादव को यहां मालवा के पुराने साथी भी मिल गए। वे और उनके साथी इस भेंट के दौरान भावुक हो गए। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ताज होटल पहुंचे। यहां भी भारतीय समुदाए ने पलक-पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत किया। उनके अंदाज ने सभी मेजबानों का दिल छू लिया।

PunjabKesariइस स्वागत से सीएम डॉ. यादव भाव-विभोर हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिल की बात कह डाली। इस बात के साथ ही उन्होंने फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए। उन्होंने लिखा, 'दुबई में भारतीयों ने अपनी मेहनत, संस्कृति और संस्कारों से विशेष पहचान बनाई है। आज यूएई प्रवास के दौरान दुबई स्थित ताज होटल में भारतीय भाई-बहनों और युवाओं से भेंट कर हृदय आनंदित है। आप सभी की आत्मीयता के लिए हार्दिक आभार!' 

क्या है इस यात्रा का उद्देश्य

सीएम डॉ. यादव 13 से 19 जुलाई तक दुबई और स्पेन की यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश को आकर्षित करना, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह यात्रा मध्य प्रदेश को वैश्विक मंच पर एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। 

PunjabKesariआर्थिक विकास को गति देगा यह दौरा

सीएम डॉ यादव का यह दौरा न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि रोजगार सृजन, प्रौद्योगिकी उन्नयन, और सांस्कृतिक प्रचार के माध्यम से मध्य प्रदेश को दीर्घकालिक लाभ पहुंचाएगा। यह यात्रा राज्य को औद्योगिक और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!