गोवर्धन पूजा पर गौशाला पहुंचे CM मोहन यादव, गाय माता को ओढ़ाई चुनरी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Nov, 2026 12:23 PM

cm mohan yadav performs govardhan puja in ujjain seeks prosperity for mp

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला पहुंचे

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला पहुंचे। उन्होंने यहां में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली-कल्याण की कामना की। सीएम डॉ. यादव ने गौमाता को चुनरी ओढ़ाई। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा का प्रकृति पूजा से जुड़ने का अवसर देती है। यह हमारी सनातन संस्कृति का गौरव है। आज से नया वर्ष भी प्रारंभ होता है। इसमें प्रकृति मुस्कुराती है और किसानों के जीवन में खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा के अनुसार गौ-माता से हमारा हज़ारों साल पुराना संबंध है। गौ-माता में 33 कोटि देवताओं का आवास होता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पशुपालन से किसानों के जीवन में भी समृद्धि आती है। मैं दीपावली और गोवर्धन पूजा की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

जन-सहयोग से भव्य होगा सिंहस्थ

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सभी को गौ-माता की पूजा के साथ ही उनको पालना भी चाहिए और गौ-पालन प्रबन्धन में योगदान देना चाहिए। उज्जैन में वाल्मिकी धाम परिसर के पास पुलिस थाना खोला जाएगा। कल उज्जैन में 800 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी होगा। इसमें क्षिप्रा किनारे घाट के निर्माण तथा सिंहस्थ क्षेत्र में सड़क निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा उज्जैन, सिंहस्थ क्षेत्र और आसपास लोगों से आग्रह है कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अपने आवास पर या अपनी खाली जगह पर पक्के या कच्चे अतिथि निवास बनाएं। समाज की सहभागिता से सिंहस्थ का आयोजन और भव्य एवं दिव्य होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!