उज्जैन में CM मोहन बोले- मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखना, ऐसा न हो भोपाल में काम करता रहूं और आप भारत माता की जय कर दो!

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Nov, 2026 01:57 PM

cm mohan yadav seeks blessings from ujjain

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह विधानसभा क्षेत्र उज्जैन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह विधानसभा क्षेत्र उज्जैन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बेहद सहज और मजाकिया अंदाज में संवाद किया। मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र के लोगों से कहा कि वे उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। उनकी इस बात पर सभा में मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

PunjabKesariसीएम मोहन यादव ने कहा कि पहले वे उज्जैन में ही घूमते रहते थे, लेकिन अब जनता के आशीर्वाद से भोपाल में बैठकर पूरे मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सवाल किया कि अब उन्हें पूरे प्रदेश में घूमना चाहिए या नहीं? इस पर लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसा न हो कि वे भोपाल में बैठकर प्रदेश के लिए काम करते रहें और यहां के लोग भारत माता की जय कर दें। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें लगातार अपना आशीर्वाद देते रहना चाहिए, ताकि वे भोपाल में बैठकर पूरे प्रदेश के लोगों के लिए काम करते रहें। मुख्यमंत्री की इस बात पर सभा में जमकर ठहाके गूंजे। स्थानीय लोगों से उनका यह हल्का-फुल्का संवाद चर्चा का विषय बन गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!