62 साल के हुए CM शिवराज, पौधा रोपण कर मनाया जन्मदिन, PM मोदी और नाथ ने दी बधाई

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 05 Mar, 2021 01:02 PM

cm shivraj turns 62

आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज को बधाई दी। वहीं अपने 62 वें जन्मदिन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पौधारोपण कर रहे हैं। ...

भोपाल (इजहार हसन खान): आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज को बधाई दी। वहीं अपने 62 वें जन्मदिन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पौधारोपण कर रहे हैं।
 

 

पीएम मोदी औऱ पूर्व CM कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं...
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं’। तो वहीं कमलनाथ ने लिखा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना करता हूं।
 


भोपाल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान 62वां जन्मदिन स्मार्ट सिटी पार्क में 62 पौधे लगाकर मनाया गया। सीएम ने इस आयोजन को यादगार बताया। प्रदेश की जनता से हर अवसर पर पौधे लगाने की अपील की। साथ ही भोपाल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के इस कार्य की सराहना की।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!