Edited By meena, Updated: 27 Nov, 2023 01:20 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नि साधना सिंह के साथ सिख धर्म के संस्थापक व महान संत गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व पर नर्मदापुरम पहुंचे।
नर्मदापुरम (गजेंद्र राजपूत): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नि साधना सिंह के साथ सिख धर्म के संस्थापक व महान संत गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व पर नर्मदापुरम पहुंचे। जहां उन्होंने औबेदुल्लागंज के उमरिया स्थित गुरु हरगोबिंद साहिब गुरुद्वारा में परिवार समेत मात्था टेका और सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सिख समाज के सदस्य उपस्थित थे।

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए गुरुपर्व पर सबको बधाई दी। उन्होंने लिखा- संपूर्ण विश्व को एकता, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने वाले, सिख पंथ के संस्थापक, महान संत गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। परमार्थ तथा मानवता की सेवा को समर्पित आपके लोक कल्याणकारी विचारों का अखण्ड आलोक सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।