Edited By Vikas Tiwari, Updated: 28 Sep, 2025 01:32 PM

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान को लेकर जोरदार हमला किया है। मंत्री विजयवर्गीय ने नवरात्रि के दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आपत्ति जताते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।...
उज्जैन: मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान को लेकर जोरदार हमला किया है। मंत्री विजयवर्गीय ने नवरात्रि के दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आपत्ति जताते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने उन्हें महिला विरोधी बताते हुए सार्वजनिक माफी मांगने की चेतावनी दी। साथ ही बड़ा निशाना साधते हुए कहा है कि इनके नेता कभी खिलाड़ी से दुष्कर्म करते हैं, तो कभी हाईवे पर फिल्म बनाते हैं।
नूरी खान ने कहा कि ‘भाजपा के नेता महिलाओं को सिर्फ उपभोग की वस्तु समझते हैं। यदि मंत्री विजयवर्गीय माफी नहीं मांगेंगे, तो उन्हें घर जाकर चूड़ी भेंट देंगे।’ साथ ही, तराना विधायक और कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेश परमार ने मंत्री विजयवर्गीय की तुलना रावण से की।