MP में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस का ग्राउंड लेवल पर धांसू प्लान, नगर, मंडल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को नया टास्क

Edited By Desh Raj, Updated: 25 May, 2026 04:08 PM

congress s robust grassroots strategy to regain power in mp

मध्यप्रदेश में संगठन सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर, मंडल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

(डेस्क): मध्यप्रदेश में संगठन सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर, मंडल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस अभियान की शुरुआत 25 मई से 28 मई तक रीवा संभाग से की जा रही है, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इसकी जानकारी दी है।

PunjabKesari

चौधरी के मुताबिक इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य केवल संगठनात्मक औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक वैचारिक रूप से मजबूत, अनुशासित, सक्रिय और जनसंघर्षों के लिए तैयार करना है। आज राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनके मुद्दों को उठाने और संघर्ष करने की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ यह प्रशिक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है।

शिविर में संगठन की कार्यप्रणाली, कांग्रेस की विचारधारा, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया की भूमिका, जनआंदोलनों की रणनीति, नेतृत्व क्षमता विकास एवं आमजन के बीच प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। चौधरी का कहना है कि  उनका प्रयास है कि प्रत्येक नगर, मंडल और ब्लॉक अध्यक्ष अपने क्षेत्र में केवल पदाधिकारी बनकर न रहे, बल्कि एक सक्रिय संगठन निर्माता और जनआवाज़ के रूप में कार्य करे।

यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को व्यक्ति आधारित राजनीति से निकालकर कैडर आधारित, संघर्षशील और जवाबदेह संगठन की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है। आने वाले समय में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच मजबूती से खड़ा दिखाई दे, संगठन हर गांव, वार्ड और बूथ तक सक्रिय रूप से पहुंचे और आमजन का विश्वास फिर से कांग्रेस के साथ मजबूती से जुड़े यही इस मुहिम का मूल उद्देश्य है।

चौधरी का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि यह प्रशिक्षण अभियान मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत आधार प्रदान करेगा तथा आने वाले समय में एक सशक्त, संगठित और जनहित के लिए संघर्ष करने वाली कांग्रेस के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!