chintan shivir conclusion: 50 साल से कम उम्र के लोगों को चुनाव में टिकट देने पर जोर, भाजपा की नकल कर रही है कांग्रेस: नेता प्रतिपक्ष

Edited By Devendra Singh, Updated: 18 May, 2022 12:26 PM

congress said that more than 50 percent ticket offer youth

कांग्रेस देशभर में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सत्ता और संगठन में 50 साल से कम उम्र के लोगों को टिकट और प्रतिनधित्व देने का फॉर्मूला दिया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (dharamlal kaushik)  ने कांग्रेस इस फैसले को भाजपा की नकल बताया है।

रायपुर (शिवम दुबे): उदयपुर (udaipur) में हुए कांग्रेस (congress) के नवसंकल्प चिंतन शिविर (chitan shivir 2022) में कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए बड़ा कार्ड खेला है। कांग्रेस देशभर में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए सत्ता और संगठन में 50 साल से कम उम्र के लोगों को टिकट और प्रतिनधित्व देने का फॉर्मूला दिया है। लेकिन यह फार्मूला कब लागू होगा, इस पर अभी संशय के बरकरार हैं।

50% टिकट -50 साल के उम्मीदवारों को मिलने हैं  

छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के परिपेक्ष्य में देखें तो वर्तमान में कांग्रेस (congress) के 71 विधायक हैं। इनमें से 46 विधायकों की उम्र 50 के पार हो चुकी है। इनमें से 50 फीसदी टिकट 50 से कम उम्र के दावेदारों को दिया जाना है। इसमें किसकी टिकट कटेगी और किसे मिलेगी? लेकिन 46 विधायक इस फॉर्मूले की जद में आ रहे हैं। इनमें 11 मंत्री भी शामिल हैं यानी आगामी विधानसभा चुनाव (assembly election 2023) के बाद पार्टी की सत्ता में वापसी पर सरकार के मंत्रियों का चेहरा बदला हुआ नजर आएगा। सत्ता की तरह ही प्रदेश कांग्रेस संगठन (congress organization) के कई बड़े पदाधिकारियों की उम्र भी पचास के पार हो गई है। 

PunjabKesari

कृषि मंत्री ने फैसले का किया स्वागत

50 से कम उम्र के लोगों को अब चेहरा देने को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे (agriculture minister ravindra choubey) ने भी जानकारी और बताया कि राजस्थान (rajasthan) के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में कई बड़े और अहम निर्णय लिए गए हैं। जिसमें सबसे पढ़ाने में आने वाले समय में ना केवल संगठन के पदों पर बल्कि चुनाव मैदान में थी। 50 साल से कम उम्र के लोगों का प्रतिशत बढ़ा हुआ दिखाई देगा। कृषि मंत्री (agriculture minister) ने नौजवानों को कांग्रेस की ओर आकर्षित करने का सबसे अहम और बड़ा फैसला बताया है।

PunjabKesari

कांग्रेस, भाजपा की कर रही है नकल: नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस के इस बड़े और अहम फैसले पर अब भाजपा (bjp) ने तंज कसना शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष (leader of opposition) ने बयान सरकार पर तंज कसते हुए कहा जिस तरह भाजपा ने युवाओं को पार्टी में अहम स्थान दिया है, अब उसी तर्ज पर कांग्रेस पार्टी भी युवाओं के हाथ में बागडोर सौंपने की बात कर रही है। लेकिन गाड़ी केवल गांधी परिवार (gandhi family) पर आकर अटक जाती है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (dharamlal kaushik)  ने कांग्रेस इस फैसले को भाजपा की नकल बताया है। फिलहाल पार्टी का यह फॉर्मूला (formula of congress) कब तक लागू होता है, इस पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। युवाओं को स्थान देने के इस बड़े और अहम निर्णय से कांग्रेस पार्टी (congress) को आने वाले समय में कितना फायदा मिल पाता है, यह देखने वाली बात होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!