50 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भाजपा का थामा हाथ, पूर्व कैबिनेट मंत्री और नेताओं ने किया स्वागत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Sep, 2026 03:34 PM

over 50 retired teachers joined the bjp

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार शाम आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के अटल सदन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार शाम आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के दौरान 50 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के अटल सदन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का माला पहनाकर और भाजपा का गमछा भेंट कर में स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा वैश्विक स्तर पर देश की भूमिका महत्वपूर्ण हुई है। महेश गागड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इन शिक्षकों ने लंबे समय तक शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का भाजपा के प्रति भरोसा जताना संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का पार्टी को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ठाकुर, राजू कलमू, मंडल अध्यक्ष अशोक राव सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!