पूर्व सीएम के काफिले पर पथराव! गाड़ियों के शीशे टूटे, भाजपा मंत्री ने जताई गुटीय राजनीति की आशंका

Edited By meena, Updated: 22 Sep, 2026 01:14 PM

former cm bhupesh baghel s convoy pelted with stones in assam

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कथित...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कथित पथराव की घटना सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज घटना को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए इसके पीछे गुटीय राजनीति की आशंका जताई है।

भूपेश बघेल सोमवार को नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के सिलसिले में असम में थे। समागुड़ी के बरमा इलाके में चुनावी सभा के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं के काफिले के सामने कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक' के नारे लगाए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया और काफिले में शामिल वाहनों पर पत्थर तथा बोतलें फेंके जाने की घटना सामने आई। काफिले में पूर्व सीएम बघेल के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा समेत अन्य नेता मौजूद थे। घटना में कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और एक कार का सामने का शीशा टूट गया।

कांग्रेस की ओर से नेताओं के सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सुरक्षाबलों पर भी पथराव किए जाने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा घेरे में वहां से निकाला गया। गोगोई ने घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस वाहन में वह और बघेल सवार थे, उस पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। उनका कहना था कि पुलिस से पहले ही भीड़ को नियंत्रित करने का अनुरोध किया गया था, इसके बावजूद स्थिति बिगड़ने दी गई।

कांग्रेस ने घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पथराव की शुरुआत किस ओर से हुई और हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच रायपुर में घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कहा, 'भूपेश बघेल पर हमला उनके बीच गुटीय राजनीति का परिणाम भी हो सकता है लेकिन इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराना निंदनीय है पंजाब में भी कांग्रेस को लोग परेशान थे, उनके खिलाफ बैनर लगाया गया था...' गौरतलब है कि, नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए छह अक्टूबर को मतदान और नौ अक्टूबर को मतगणना होनी है। कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को प्रत्याशी बनाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!