सिंधिया समर्थकों को हटाएगी कांग्रेस, बड़े फेर-बदल की तैयारी

Edited By meena, Updated: 11 Apr, 2020 03:02 PM

congress will remove scindia supporters

मध्य प्रदेश में बदलते राजनीतिक घटनक्रम के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद पीसीसी की टीम में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए सिंधिया समर्थकों को हटाएगी। दरअसल अभी प्रदेश कांग्रेस...

भोपाल: मध्य प्रदेश में बदलते राजनीतिक घटनक्रम के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद पीसीसी की टीम में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए सिंधिया समर्थकों को हटाएगी। दरअसल अभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी माने जाते हैं उन सबकी आस्था भी सिंधिया के साथ ही बनी हुई है। इसके साथ ही कई जिलों में कार्यकारी अध्यक्षों को भी हटाने की तैयारी की जा रही है।

PunjabKesari

सूत्रों की मानें तो इन नेताओं की सूची बनाने का काम प्रदेश कांग्रेस के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों को दिया गया है। वे इस लिस्ट में उन नामों को बाहर कर सकते हैं, जिनके नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश पर दिए गए थे इन पदाधिकारियों का मौजूदा स्टेटस पता करने पता कर उनकी पीसीसी से छुट्टी की जाने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि इसमें अगर कोई पदाधिकारी कांग्रेस के प्रति पूरी तरह से समर्पित दिखाई देता है। तो उन्हें बनाए रखा जा सकता है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले सिंधिया की सिफारिश पर प्रदेश उपाध्यक्ष महासचिव व सचिव के साथ ही कई अन्य पद उनके समर्थकों को दिए गए थे।

PunjabKesari

रामनिवास रावत बने रहेंगे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
रामनिवास रावत की जिम्मेवारी बरकरार रखी जाएगी हालांकि उन्हें सिंधिया की सिफारिश पर ही यह पद दिया गया था। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद रामनिवास रावत ने पत्रकार वार्ता कर साफ कर दिया था कि वह पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है वह कांग्रेस विचारधारा को छोड़कर नहीं जा रहे हैं।
हटेंगे जिला जिलों के पदाधिकारी
सिंधिया की सिफारिश पर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने नेताओं को जिला कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस तक के पद दिए थे जिनमें से कुछ ने अपने इस्तीफे पद से दे दिए हैं जबकि कई पदाधिकारियों ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया उनकी भी जिन्होंने इस्तीफा नहीं दिया उनकी भी जानकारी जुटाने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी यदि वह कांग्रेस के साथ दिखाई दिए तो वह अपने पद पर बने रहेंगे नहीं तो उन्होंने भी पद से हटा दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!