शादी बनी जंग का मैदान ! लड़के और लड़की वालों में जमकर चले लाठी डंडे, पथराव में कई घायल

Edited By meena, Updated: 09 Sep, 2025 12:21 PM

controversy surrounding love affairs in the banjara community

एक प्रेमी जोड़े को प्रेम विवाह करवाना भारी पड़ गया...

उज्जैन (विशाल सिंह) : एक प्रेमी जोड़े को प्रेम विवाह करवाना भारी पड़ गया। मामले की जानकारी लगते ही समाज दो गुटों में बंट गया और दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे व पत्थर चले। घटना में कई लोग घायल हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना शहर मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर घटिया तहसील की है। जहां रविवार शाम 5 बजे जमकर लाठी डंडे व पत्थर चले। यह विवाद बंजारा समाज के दो पक्षों में हुआ। बताया जा रहा है कि समाज के ही युवक युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। जिसके कारण समाज के कई लोगों को आपत्ति थी। बात बिगड़ते देख समाज जनों ने घट्टिया तहसील में जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर समाज की पंचायत बुलाई गई। बैठक में तनातनी हो गई। विवाद इतना बड़ा की समाज के दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों के अलावा पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। यह पूरा घटनाक्रम आगर रोड पर हुआ। जहां क्षेत्र में अफरा तफरी माहौल बन गया। जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस ने मोर्चा संभाला व दोनों पक्षों को अलग किया। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना को लेकर समाज के ही 30 वर्षीय किशन गरासिया ने थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं मामले में पुलिस ने फरयादी की शिकायत पर BNS की धारा 125, 125(ए), 296, 115(2), 351(3), 3(5) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक घटना में हुए घायलों में 50 वर्षीय पदमसिंह पिता रामसिंह गरासिया, 40 वर्षीय जगदीश पिता नारायण खीची, 55 वर्षीय रुगनाथ पिता मांगीलाल, 35 वर्षीय राधेश्याम पिता रुगनाथ सिंह शामिल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!