खंडवा में फूटा कोरोना बम 20 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सभी संक्रमितों के संपर्क वाले

Edited By Jagdev Singh, Updated: 12 May, 2020 04:57 PM

corona bomb explod khandwa 20 people report positive all infected

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आज आई रिपोर्ट में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव में पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। जो कि घासपुरा, सिंधी कॉलोनी, कहारवाड़ी, सर्राफा बाजार, रामकृष्ण गंज व बड़ा बम...

खंडवा (निशात सिद्दीकी): मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आज आई रिपोर्ट में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव में पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह सभी पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। जो कि घासपुरा, सिंधी कॉलोनी, कहारवाड़ी, सर्राफा बाजार, रामकृष्ण गंज व बड़ा बम क्षेत्र के हैं। सभी को कोविड केयर वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

डॉ डीएस चौहान ने बताया कि आज खंडवा के एक मरीज की इंदौर में मौत हो गई। जिले में अब तक 79 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें से 35 की इलाज में बाद छुट्टी हो गई है। वहीं 35 लोग अभी कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। जिले में अब तक 8 लोगो की कोरोना के चलते मौत हुई है।

बता दें कि अब तक 1657 सेम्पल जिले में लिए गए हैं जिसमें से 1137 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। ये जिला प्रशासन द्वारा सही दिशा में उठाए गए कदमों का ही परिणाम है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर संदिग्ध मरीजों के सैम्पल्स भेज कर परीक्षण कराया जा रहा है जिसमें ये पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!