कोरोना का दहेज कनेक्शन! पीड़िता बोलीं - ससुरालवाले कहते हैं अब लॉकडाउन नहीं है, 1 करोड़ और क्रेटा कार चाहिए

Edited By meena, Updated: 17 May, 2022 07:36 PM

corona s dowry connection

शादी की खुशियां इतनी कि कोरोना काल की सख्ती में दोनों परिवारों ने शादी रचाई अब जब लॉकडाउन में शादी हुई तो खुशियां सिमटी हुई थी सिर्फ रस्मों के अलावा किसी बात की इजाजत प्रशासन ने नहीं दी थी। बंदिशें हटी स्थिति पहले जैसी सामान्य हुई तो शुरू हो गया...

इंदौर(सचिन बहरानी): शादी की खुशियां इतनी कि कोरोना काल की सख्ती में दोनों परिवारों ने शादी रचाई अब जब लॉकडाउन में शादी हुई तो खुशियां सिमटी हुई थी सिर्फ रस्मों के अलावा किसी बात की इजाजत प्रशासन ने नहीं दी थी। बंदिशें हटी स्थिति पहले जैसी सामान्य हुई तो शुरू हो गया विवाद। ससुरालवालों ने इंदौर के विजय नगर की मुंबई में ब्याही गई बेटी से दहेज के तौर पर एक करोड़ रुपए नगद और एक क्रेटा कार मागी। नहीं दिए जाने पर मारपीट और परेशान करने का सिलसिला शुरु हो गया। परेशानी जब हद से बढ़ी तो पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर अपनी परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर मुंबई निवासी पति सास और ननद के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री के सपनों के शहर इंदौर में शादीशुदा महिलाओं को सताने का मानों रिवाज सा बन गया है। इसी रिवाज को आगे बढ़ाते हुए विजय नगर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने मुंबई निवासी अपने पति सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा महिला थाना इंदौर में दर्ज कराया है। महिला थाने की सूबेदार रुपाली भदौरिया के अनुसार लॉकडाउन के पीरियड में युवती की शादी मुंबई निवासी टाइल्स व्यापारी अभिषेक जैन के साथ हुई थी। सूबेदार ने यह भी कहा कि लॉकडाउन में हुई शादी के चलते ससुराल पक्ष ने युवती पर आरोप लगाया कि तुम्हारे पिता दाज दहेज नहीं दे सके अब जब सब सामान्य हुआ तो ससुराल पक्ष में 1 करोड़ रुपए नकद और एक क्रेटा कार की मांग की है। पुलिस के अनुसार लड़की ने यह भी रिपोर्ट में लिखवाया कि उसके पति का एक से ज्यादा औरतों के साथ नाजायज संबंध है। इसी के चलते ज्यादातर उसका पति इंदौर में छोड़ देता है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस आगे की कार्यवाही में लगी हुई है। महिला थाने में दर्ज हुए इस बड़ी रकम और क्रेटा कार की मांग माना जा सकता है कि इस साल का सबसे बड़ा दहेज मामला है। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद जिम्मेदार अब युवती द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट और ससुराल पक्ष का पक्ष जानने के लिए आगे की कार्यवाही कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!