सरकार को दामोदर यादव की चेतावनी! 14 नवंबर तक धीरेंद्र शास्त्री पर एक्शन लो, वरना 15 को खुद बागेश्वर धाम में लगाएंगे ताला!

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Nov, 2026 05:35 PM

damodar yadav warns bageshwar dham over krishna remark

भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विवाद बढ़ता जा रहा है।

उज्जैन। (विशाल सिंह): भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विवाद बढ़ता जा रहा है। आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव ने मध्य प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम देते हुए 14 नवंबर तक बागेश्वर धाम आश्रम को सील करने और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथाएं बंद कराने की मांग की है।

दामोदर यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कार्रवाई की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि 14 नवंबर तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो 15 नवंबर को वह एक हजार गाड़ियों के काफिले के साथ बागेश्वर धाम पहुंचेंगे और आश्रम में ताला लगाएंगे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, विवाद की शुरुआत 29 अक्टूबर को शिवपुरी जिले के करेरा में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक टिप्पणी से हुई थी। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के स्वरूप, मुद्रा, बांसुरी और वृंदावन से जुड़ी उनकी बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ब्रज क्षेत्र के संतों, कृष्ण भक्तों और यादव समाज के लोगों ने टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई।

धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी थी माफी

विवाद बढ़ने के बाद 2 नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर अपनी बात स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के बीच किसी तरह का भेद करना उनका उद्देश्य नहीं था। यदि उनकी बातों से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए क्षमा मांगते हैं। इसके बावजूद मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। अब दामोदर यादव के 14 नवंबर तक कार्रवाई के अल्टीमेटम और 15 नवंबर को बागेश्वर धाम पहुंचने की चेतावनी ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!